IPL 2023: आईपीएल 2023 ऑक्शन में पंजाब किंग्स लीग के इतिहास की सबसे बड़ी 18.5 करोड़ रूपए की बोली लगाते हुए सैम करन को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। ऐसे में आज हम बात करने जा रहें हैं 2023 आईपीएल मिनी-ऑक्शन के मद्देनजर RCB के बारे में। आपको बता दें कि आरसीबी फ्रैंचाइजी 8.75 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में आई थी, जिसने पहले ही 2022 संस्करण से अपने अधिकतर खिलाड़ियों को रीटेन कर लिया था। 2023 की नीलामी में Royal Challengers Bangalore (RCB) की सबसे बड़ी खरीद इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक रहे, जिनपर फ्रेंचाइजी ने 3.2 करोड़ रुपये खर्च किए। RCB ने अपने रोस्टर में और अधिक भारतीय खिलाड़ियों को जोड़ने में निवेश किया और उनमें से एक कर्नाटक के 24 वर्षीय ऑलराउंडर मनोज भांडागे (Manoj Bhandage) का नाम भी शामिल है।
RCB टीम में शामिल होने के बाद सामने आया इस खिलाड़ी का बयान
आपको बता दें कि इस खिलाड़ी का यह पहला आईपीएल सीजन होगा। मनोज ने अबतक 10 लिस्ट ए और 16 टी-20 मैचों में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया है। हालांकि भांडागे को उम्मीद नहीं थी कि आरसीबी उनके लिए बोली लगाएगी।
इस बारे में मनोज ने हालिया तौर पर दिए गए अपने एक साक्षात्कार में अहम खुलासा करते हुए कहा कि-“आधुनिक क्रिकेट में, मैं जो भी टूर्नामेंट खेलता था, जिस भी मैच में मैंने भाग लिया, स्काउट्स आते थे और मैंने हमेशा उनके सामने अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे फ्रेंचाइजी से कुछ फोन आए और मैंने उन ट्रायल्स में भाग लिया। मुझे आरसीबी से भी शिविर में भाग लेने के लिए फोन आया था, लेकिन चोट लगने के कारण मैं उसमें भाग नहीं ले सका था। उम्मीद नहीं थी कि आरसीबी मुझे चुनेगी क्योंकि मैं ट्रायल्स के लिए नहीं गया था। मैंने अन्य टीमों से मेरे लिए बोली लगाने की उम्मीद की थी लेकिन आरसीबी ने मेरे लिए बोली लगाई, इसलिए यह बहुत अच्छा है कि मुझे उनके लिए खेलने का मौका मिल रहा है।”
Royal Challengers Bangalore (RCB) IPL 2023 Squad:
Player | Role | Price |
Virat Kohli | Batsman | 15 Crore |
Glenn Maxwell | All-Rounder | 11 Crore |
Mohammad Siraj | Bowler | 7 Crore |
Faf Du Plessis | Batsman | 7 crore |
Harshal Patel | Bowler | 10.75 crore |
Wanindu Hasaranga | Bowler | 10.75 crore |
Dinesh Karthik | Batsman/Wicket-keeper | 5.5 crore |
Shahbaz Ahemad | All-Rounder | 2.4 crore |
Rajat Patidar | Batsman | 20 Lakh |
Anuj Rawat | Batsman/Wicket-keeper | 3.4 crore |
Akash Deep | Bowler | 20 lakh |
Josh Hazlewood | Bowler | 7.75 crore |
Mahipal Lomror | All-Rounder | 95 lakh |
Finn Allen | Batsman/Wicket-keeper | 80 lakh |
Suyash Prabhudessai | Batsman | 30 lakh |
Karn Sharma | Batsman | 50 lakh |
Siddharth Kaul | Batsman | 75 lakh |
David Willey | Bowler | 2 crore |
Reece Topley | Bowler | 1.9 crore |
Himanshu Sharma | Bowler | 20 lakh |
Will Jacks | Batsman | 3.2 crore |
Manoj Bhandage | All-Rounder | 20 lakh |
Rajan Kumar | Bowler | 70 lakh |
Avinash Singh | Bowler | 60 lakh |
Sonu Yadav | All-Rounder | 20 lakh |
Follow for more Sports Updates and If You are a Fantasy Sports Fan, Download Our Mobile App. Also, follow our Facebook page Scores Now.
TELEGRAM: t.me/fantasyplayingelv
Instagram: https://www.instagram.com/scoresnow.in