Skip to content

Menu
  • Home
  • T20I
  • ODI
  • ASIA CUP
  • ECS T10
  • T20 League
  • FSK+
Menu
आज ही के दिन युवराज सिंह ने मारे थे 6 बॉल में 6 छक्के !

आज ही के दिन युवराज सिंह ने मारे थे 6 बॉल में 6 छक्के! 

Posted on September 19, 2023

दोस्तों, किसी ने सच ही कहा है ! क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। इसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है और हो भी चुका है। दरअसल हम आज की नहीं बल्कि आज से ठीक 16 साल पहले आज ही के दिन की बात कर रहे हैं। जब साल था 2007,  और समय था टी 20 वर्ल्ड कप का। तब सबकी नज़रे इस आस में टीवी से चिपकी रहती कि बस ये टी 20 वर्ल्ड कप हमारा हो जाए। क्यूंकि तब ये टी 20 वर्ल्ड कप पहली बार खेला जा रहा था। और उस वक़्त तो साउथ अफ्रीका पहुंची भारतीय टीम को किसी ने भी उन्हें प्रबल दावेदार के तौर पर भी नहीं देखा था। ऐसे में डरबन के मैदान पर 19 सितंबर को जब भारतीय टीम खेलने उतरी तो किसी ने भी यह कल्पना नहीं की थी कि आज क्रिकेट इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड बनते हुए देखने को मिलेगा।


एंड्रयू फ्लिंटॉफ और युवराज सिंह की कहासुनी ! 

इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। डरबन मैदान की तेज पिच पर 17वें ओवर तक टीम इंडिया 3 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना पाई थी। मैच अपनी रफ़्तार से आगे बढ़ रहा था लेकिन इसके बाद इंग्लैंड की तरफ से पारी का 18वां ओवर फेंकने आए एंड्रयू फ्लिंटॉफ।  और उस समय क्रीज़ पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ युवराज सिंह मौजूद थे। फ्लिंटॉफ ने अपने इस ओवर में 12 रन दिए लेकिन हालात तब बिगड़े जब उन्होंने अपना ओवर खत्म करने के बाद युवराज सिंह से कुछ उपशब्द कह दिया। और फिर दोनों के बीच मैदान पर कहासुनी हो गयी। माहौल इस कदर बिगड़ चूका था कि युवराज अपना बेट लेकर एंड्रयू फ्लिंटॉफ की तरफ बड़े भी। लेकिन फिर अंपायर ने दोनों को किसी तरह शांत करवा अलग कर दिया। पर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि युवराज के साथ भिड़ने का अंजाम उनकी टीम को कितना महंगा पड़ने वाला था। 


युवराज ने गुस्से में स्टुअर्ट ब्रॉड को धोया। 

मामला कुछ देर शांत होने के बाद, 19वां ओवर फेंकने की ज़िम्मेदारी उस समय 21 साल के युवा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को दी गयी। और फिर शुरू हुआ वो दौर जिससे युवराज ने हर भारतीय का दिल जीत लिया। युवराज ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर ही स्टुअर्ट ब्रॉड को मिडविकेट की तरफ छक्का लगा दिया। फिर दूसरी गेंद भी उन्होंने स्केवयर लेग के ऊपर से फ्लिक करते हुए दर्शकों के बीच पहुंचा दी। वहीं तीसरे गेंद को युवराज ने ऑफ साइड की तरफ बल्ला घुमाते हुए छक्का लगा बाउंड्री के बाहर कर दिया। ओवर की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के पड़ने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ साथ एंड्रयू फ्लिंटॉफ और पूरी इंग्लैंड के पसीने छूट गए थे। सबको दिन में तारे दिखने लगे थे। लेकिन अभी तो ये सिर्फ ट्रेलर था, क्योंकि ओवर की तीन गेंद अभी भी बाकी थी। 


Read Also: क्या बाबर आजम ने की शाहीन अफरीदी पर सर्जिकल स्ट्राइक ?


चौथी – पांचवी और छठी गेंद पर क्या हुआ ? 

इसी डर से स्टुअर्ट ब्रॉड ने चौथी गेंद फुल टॉस डाल दी, जिसे युवी ने आसानी से छक्के में बदल एक बार फिर बाउंड्री से बाहर का रास्ता दिखाया था। अब सभी की नजरें पांचवीं गेंद पर टिकी हुई थी और युवी ने इस गेंद पर भी अपना जादू बिखेरते हुए इसे भी मिडविकेट की तरफ मार छक्के में बदल दिया। अब तक लगातार पांच बॉल में पांच छक्के लग चुके थे। पूरा स्टेडियम ‘ इंडिया ….! इंडिया….. !’ कर रहा था। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की गर्दन शर्म से झुक चुकी थी और हर भारतीय के दिल की धड़कन एक पल को रुक सी गयी थी। सबको अब ओवर की छठी गेंद का इंतज़ार था। जिसे फेकने में स्टुअर्ट ब्रॉड की आत्मा भी कांप रही थी और उंगलियां भी। माहौल इतना गर्म हो चुका था, कि आखिरी गेंद पर भारतीय टीम के डगआउट में बैठे अधिकतर खिलाड़ी भी खड़े होकर बेसब्री से देख रहे थे। कि क्या आज युवराज लगातार 6 छक्के लगाने में कामयाब होंगे? और जैसे ही स्टुअर्ट ब्रॉड ने ओवर की आखिरी गेंद फेंकी युवी ने ब्रॉड की आखिरी गेंद पर बड़ी ही खूबसूरती के साथ वाइड मिड ऑन की तरफ छक्का मारते हुए, छे बॉल में छे छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 


युवराज ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड। 

युवराज सिंह ने एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने के साथ जहां एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. वहीं उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। जो इंटरनेशनल क्रिकेट में आज भी किसी भी फॉर्मेट में सबसे तेजी के इस आंकड़े तक पहुंचने के मामले में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम है। युवराज की 16 गेंदों में 58 रनों की पारी के दम पर भारत 20 ओवरों में 218 रन बनाने में कामयाब हुआ था। और बाद में टीम इंडिया ने इस मैच को 18 रनों से जीत भी लिया था। भले ही उस यादगार वाक्य के 16 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन यह क्षण भारतीय फैन्स के दिलों में आज भी ज़िंदा हैं। 


आइए जानते हैं उन 10 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने t20, ओडीआई या फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार छह छक्के लगाए हैं ! 

1.गैरी सोबर्स, जिन्होंने 55 साल पहले, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहली बार यह कारनामा किया था। उन्होंने इंग्लिश काउंटी में नॉटिंघमशायर से खेलते हुए ग्लेमोर्गन के मैल्कम नैश के ओवर की सभी 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे।

2. रवि शास्त्री ने भी 17 साल पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में  यह कारनामा कर दिखाया हैं। 10 अगस्त 1985 में रवि शास्त्री ने सर गैरी की बराबरी की करते हुए बड़ौदा के खिलाफ रणजी मुकाबले में तिलक राज के ओवर की सभी गेंदों पर छक्के लगाए थे। 

3. साउथ अफ्रीकी धुरंधर हर्शल गिब्स ने भी वनडे इंटरनेशनल में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने है। उन्होंने यह कारनामा 16 मार्च को 2007 के वनडे वर्ल्ड कप मैच में किया था। सेंट किट्स में तब उन्होंने नीदरलैंड के डैन वैन बंज के ओवर की सभी छह गेंदों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया था।  

4. अब नंबर चार पर है युवराज सिंह जिनकी कहानी आप जान ही चुके है। अगर कुछ भूल गए हो तो स्क्रेओल करके फिर से पढ़ लीजिये। 

5. नंबर पांच पर है रवींद्र जडेजा! जिन्होंने 2017 में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के इंटर-डिस्ट्रिक्ट टी20 टूर्नामेंट में 1 ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ने का कारनामा किया था। जडेजा ने ऑफ स्पिन गेंदबाज नीलम वामजा के ओवर में अपना जादू बिखेरा था। 

6. वहीं नंबर छे पर हैं अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जाजई। इन्होने 2018 में यह कारनामा कर दिखाया था।  उन्होंने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग APL टी-20 में काबुल जवानन की ओर से खेलते हुए बल्ख लेजेंड के गेंदबाज अब्दुल्ला मजारी के एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे। 

7. मार्च 2021 में कैरेबियाई धुरंधर कीरोन पोलार्ड ने एंटीगा में श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में 6 छक्के मारने का कारनामा किया था। पोलार्ड यह उपलब्धि हासिल करने वाले टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में युवराज सिंह के बाद केवल दूसरे बल्लेबाज बने थे। 

8. श्रीलंकाई ऑलराउंडर परेरा भी इस लिस्ट में शुमार है। उन्होंने साल 2021 में आर्मी स्पोर्ट्स सीसी के लिए खेलते हुए ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब के खिलाफ छह छक्के जड़े थे। परेरा उस मैच में 13 गेंदों में ही अर्धशतकीय आंकड़े तक पहुंच गए थे। जो लिस्ट-ए क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी था। परेरा का नाम प्रोफेशनल क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी भी बने हैं। 

9.  इसके बाद भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर जसकरन मल्होत्रा ने भी सितंबर 2021 में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। जसकरन ने उस मैच में पारी के 50वें ओवर में मीडियम पेसर गौडी टोका की गेंदों पर यह कारनामा करके दिखाया था। 

10. फिर आते हैं ऋतुराज गायकवाड़ ! पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के ऋतुराज गायकवाड़ ने यूपी के खिलाफ शिवा सिंह के एक ओवर में सात छक्के जड़े थे। क्यूंकि उस ओवर में एक गेंद नो-बॉल भी रही थी, जिसे ऋतुराज ने बाउंड्री से बाहर किया था। और इसके साथ ऋतुराज ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए थे जिन्होंने एक ओवर में सात छक्के लगाए।


Follow For More Sports Updates And If You Are a Fantasy Sports Fan, Download our Mobile App Now!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

  • Cricket World Cup Official Theme Songs
    Cricket World Cup Official Theme Songs | 1992-2023
  • एक मैच की कितनी फ़ीस मिलती है, भारतीय महिला क्रिकेटर्स को।
  • कहानियां, सचिन तेंदुलकर से जुड़े विवादों की।
  • Top 10 Most Followed Athletes On Instagram
    Top 10 Most Followed Athletes On Instagram 2023
  • आज ही के दिन युवराज सिंह ने मारे थे 6 बॉल में 6 छक्के !
    आज ही के दिन युवराज सिंह ने मारे थे 6 बॉल में 6 छक्के! 
League11 Fantasy App
  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube
Join Our Telegram Channel for the live and final update
  • About Us
  • Career / Join Our Team
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition

For partnership, affiliate marketing, or any other kind of business queries contact:

Mob: 9559966778
Email Id: marketing@scoresnow.in

©2023 | Design: Newspaperly WordPress Theme

FSK X League11