साउथ अफ्रीका टी20 लीग के पदार्पण सीजन को मद्देनज़र रखते हुए एमआई केपटाउन (MI Cape town) फ्रैंचाइज़ी ने एक ऑस्ट्रेलियाई और एक अफ्रीकी दिग्गज खिलाड़ी को दो बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। MI Cape town ने ऑस्ट्रेलियाई साइमन कैटिच को बतौर मुख्य कोच और अफ्रीकी हासिम अमला को बतौर बल्लेबाज़ी कोच नियुक्त किया है। आपको बता दें कि आईपीएल में मुम्बई इंडियंस की मालिकाना फ्रैंचाइज़ी ने ही इस साउथ अफ्रीका T20 लीग में MI केपटाउन की टीम खरीदी है।
साइमन कैटिच और हासिम अमला ने जाहिर की खुशी
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ साइमन कैटिच ने MI फ्रैंचाइज़ी द्वारा उन्हें SA T20 league में MI Cape town का मुख्य कोच बनाए जाने पर अपार खुशी जाहिर करते हुए कहा कि,”MI capetown फ्रैंचाइज़ी का हेड कोच बनना मेरे लिए बेहद ही गर्व की बात है। एक टीम के रूप में काम करते हुए एक दूसरे की खूबियों को निखारने हमेशा खास रहता है। मैं अपनी भूमिका के तौर पर यह सुनिश्चित करूंगा कि MI Cape town एक ऐसी टीम के रूप में उभरकर सामने आए जो नई प्रतिभाओं को मौका दे सके।”
इसके अतिरिक्त हासिम अमला ने MI Cape town के बतौर बैटिंग कोच पद पर नियुक्ति के बाद अपने बयान में कहा कि-“मैं MI Cape town फ्रैंचाइज़ी के साथ जुड़ने के चलते बेहद ही रोमांचित हूँ। साथ ही MI के मालिकों, मैनेजमेंट, आदि को बहुत शुक्रिया। जैसी शुरुआत हुई है उससे यह साफ प्रतीत हो रहा है कि नई और लोकल प्रतिभाओं को बेहतरीन अवसर प्रदान होंगे।”
महेला जयवर्धने नियुक्त हुए MI के ग्लोबल हेड
MI फ्रैंचाइज़ी ने पहली बार भारत यानी आईपीएल (IPL) से बाहर किसी अन्य क्रिकेट लीग में अपनी मौजूदगी दर्ज की है। आपको बता दें कि आईपीएल में इनकी टीम मुम्बई इंडियंस (Mumbai Indians) अबतक की सबसे सफलतम टीमों में से एक है।
वैश्विक स्तर पर फ्रैंचाइज़ी के फैलाव को मद्देनज़र रखते हुए मुम्बई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने को वैश्विक प्रदर्शन प्रमुख (Global Head of Performance) नियुक्त किया गया है, जो कि दुनियाभर की सभी MI फ्रैंचाइज़ी के प्रदर्शन पर नज़र रखेंगे। फ्रैंचाइज़ी का मालिकाना हक मुकेश अम्बानी परिवार के रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास है।